एसाइटिस बीमारी क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:39

Ascites: एसाइटिस क्या है ?

एसाइटिस लक्षणकारणकिन कारणों से बढ़ सकती है एसाइटिस की समस्या ?निदान और उपचारजीवनशैली में बदलाव और घरेलू उपचार

Ascites: एसाइटिस क्या है ?
एसाइटिस


लिवर, कैंसर, कंजस्टिव हार्ट फेलियर या किडनी जैसी अन्य बीमारियों की वजह से पेट (एब्डॉमिनल कैविटी) में पेल येलो या पानी की तरह तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिसे एसाइटिस कहते हैं। एब्डॉमिनल कैविटी और चेस्ट कैविटी डायफ्रम से अलग होती है।


क्या एसाइटिस सामान्य बीमारी है ?


किसी भी बीमारी का इलाज शुरुआती दौर से करने पर बीमारी को आसानी से मात दिया जा सकता है। इसलिए एसाइटिस या कोई और बीमारी होने पर डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर होगा।
ADVERTISING


लक्षण

एसाइटिस के लक्षण क्या हैं ?


एब्डॉमिनल कैविटी में तरल पदार्थ बनने कई कारण हो सकते हैं। एसाइटिस के लक्षण अचानक से भी नजर आ सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है की लक्षण नजर आते ही स्थिति गंभीर हो जाये।


निम्नलिखित लक्षण होने पर डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर होगा:


अचानक वजन कम होना।
पेट में सूजन आना।
लेटने के दौरान सांस लेने में परेशानी महसूस होना।
भूख कम लगना।
पेट में दर्द महसूस होना।
मतली और उल्टी होना।
ब्लोटिंग की समस्या।
सीने में जलन महसूस होना।





इन लक्षणों के अलावा एसाइटिस के और भी लक्षण हो सकते हैं।
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए ?
ऊपर बताए गए लक्षण नजर आने पर या कोई शारीरिक परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कारण

किन कारणों से हो सकता है एसाइटिस ?


लिवर में घाव (liver scarring) की वजह से एसाइटिस की समस्या होती है। इससे ब्लड वेसेल्स में ब्लड का दवाब बढ़ता है। दवाब बढ़ने की वजह से एब्डॉमिनल कैविटी में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिस कारण एसाइटिस की बीमारी होती है। निम्नलिखित कारणों से लिवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info